फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड लोन घोटाले का आरोपी जमीन बेचने पहुंचा

विज्ञापन
कई अन्य खातों से भी मिला नकली सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सिढ़पुरा केनरा बैंक के गोल्ड लोन घोटाले के आरोप में नामजद आरोपी बैंक का वैल्युअर राहुल देव मंगलवार को तहसील में अपनी भूमि की गुपचुप तरीके से रजिस्ट्री करने के लिए पहुंचा, लेकिन पीड़ितों को कहीं से इस बात की भनक लग गई जैसे ही लोग पटियाली तहसील पहुंचे तभी राहुल भाग गया। जमीन की खरीद करने वाले भी खिसक गए। ऐसी स्थिति में लोगों ने तहसील दिवस में रजिस्ट्री पर रोक लगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। तहसील दिवस में इस प्रार्थना पत्र को दर्ज किया गया है।
सिढ़पुरा केनरा बैंक के वैल्युअर राहुल देव पर बैंक खाताधारकों को झांसे में लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। राहुल ने दर्जनों खाता धारकों के खातों में नकली सोना असली बताते हुए गोल्ड लोन करा लिया। वहीं किसान क्रेडिट कार्ड के खातों में भी गड़बड़ी के मामले सामने आने लगे हैं। राहुल की धोखाधड़ी का शिकार हुए खाताधारक लगातार राहुल को तलाश रहे हैं। लोगों को मंगलवार को जानकारी मिली की राहुल जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए पटियाली पहुंचा है। तभी कई पीड़ित एकत्रित होकर राहुल को दबोचने के लिए पटियाली पहुंच गए, लेकिन राहुल चकमा देकर बिना रजिस्ट्री करे ही भाग गया। जमीन को खरीदने वाले लोग भी भाग गए। धोखाधड़ी के शिकार चंदन गुप्ता ने पटियाली तहसील में राहुल देव के खिलाफ रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

चंदन ने राहुल और उसकी पत्नी अंजलि एवं उसके पुत्र प्रियांशु की संपत्ति की बिक्री को प्रतिबंधित करने और रजिस्ट्री पर रोक लगाने की मांग की। पीड़ित खाताधारकों ने सब रजिस्टार से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली और अपनी आपत्ति दी। पीड़ित खाताधारक संतोष यादव ने बताया कि राहुल अपनी जमीन का बैनामा करने के लिए आया था, लेकिन कामयाब नहीं हो सका और भाग गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी राहुल की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित कर रहे सीबीआई जांच की मांग
कासगंज। गोल्ड लोन घोटाले की जांच पड़ताल से खाताधारक संतुष्ट नहीं है। वे अब इस मामले की जांच पड़ताल सीबीआई से कराना चाहते हैं। पीड़ित इस संबंध में सीबीआई तक अपनी मांग पहुंचाने का माध्यम तलाश रहे हैं। पीड़ित खाताधारक बृजेश पांडे का कहना है कि जो जांच पड़ताल की जा रही है वह संतोष जनक नहीं है। धोखाधड़ी का शिकार हुए खाताधारकों को बैंक प्रबंधन घेरने में लगा है। जब सीबीआई जांच होगी तो सही स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें