फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फ्लैट का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के अशोका सिटी (यमुना टावर) में बैंक प्रबंधक के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दिनदहाड़े हुई चोरी का पता लौटकर आए बैंक प्रबंधक को चला। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाई। तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


थाना हाईवे के अशोका सिटी के फ्लैट-16 में रह रहे बैंक प्रबंधक ओरेंद्र सिंह पुत्र जयपाल सिंह बैंक गए थे। दिनदहाड़े उनके फ्लैट का ताला तोड़कर घुसे चोर दो लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। शाम को पहुंचे बैंक प्रबंधक ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी उठाई।

सवाल खड़ा होता है कि आखिरकार फ्लैट से जेवरात और नकदी चोरी कैसे हो गई, जबकि आसपास भी फ्लैट होने के बाद ताला टूटने की आवाज तक न होना भी सवाल खड़े करता है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें