आगरा में बुधवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश की वजह से मौसम ने करवट लिया और दिनभर की उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली।
कई दिनों से यहां आसमान पर बादल छा रहे थे। रात में मौसम बन रहा था और दिन में धूप निकल आ रही थी। इसके चलते दिन में लोग गर्मी से परेशान थे।
मौसम विभाग ने एक दो दिन के अंदर ही तेज बारिश की आशंका जाहिर की थी। बुधवार शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं शहर के कई निचले इलाकों में करीब आधे घंटे से कम हुई बारिश के चलते जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रोड पर घुटनों तक पानी लग गया।