फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की आहट से दहशत, फायरिंग

विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : SELF
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। विगत माह जनपद के अमांपुर एवं सहावर क्षेत्र में डकैती की घटना में चार लोगों की हत्या के बाद भी बदमाशों की दहशत कम नहीं हो रही है। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में बदमाशों की आहट सुनाई दे रही है। शुक्रवार रात ददवारा में बदमाशों की आहट से दहशत फैल गई। काफी देर तक गांव में फायरिंग हुई, लेकिन पुलिस को एक भी बदमाश नहीं मिला।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ददवारा में बदमाशों के आने की आहट से गांव में जगार हो गई। ग्रामीणों ने बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। परिवार की महिलाएं एवं बच्चे घरों में छिप गए। फायरिंग की आवाज सुनकर बदमाश भाग खड़े हुए। मामले की सूचना पर पुलिस भी हरकत में आ गई। यूपी 100 की गाड़ियां, कोबरा मोबाइल और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर सीओ सहावर प्रदीप कुमार भी मौके पर आ गए। पुलिस ने आस पास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को कोई बदमाश नहीं मिला। बता दें कि ददवारा में विगत माह डकैती की घटना के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें