मैनपुरी। जांच के दौरान एसपी ने ऐसे 16 मामले पकड़े, जिसमें गुमशुदगी या भागने के बाद बगैर तलाश किए ही पुलिस ने एफआर लगा दी। एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विवेचकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए या घर से गई किशोरी और युवती के मामलों में पुलिस जांच कर ढूंढने के प्रयास करती है। वहीं कई मामलों में पुलिस की लापरवाही के चलते गायब हुए लोग नहीं मिल पाते। चार्ज संभालने के बाद एसपी अजय शंकर राय ने ऐसे 16 मामले पकड़े हैं।
इनमें पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन बरामदगी नहीं कर सकी। उक्त मामलों में पुलिस की लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने संबंधित विवेचकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
एसपी के इस कड़े रुख को देखकर महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं संबंधित पुलिसकर्मी स्पष्टीकरण में एसपी के समक्ष क्या जवाब पेश करें, इसको लेकर भी पसोपेश में हैं।