मैनपुरी। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के दावों को परखने के लिए चार्ज संभालने के बाद रात को एसपी शहर की सड़कों पर निकले। उन्होंने यूपी 100 के निर्धारित प्वाइंट पर पहुंच कर निरीक्षण। अचानक अधिकारी को देख पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। वहीं, देर रात कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
सीतापुर पीएसी से जनपद में तबादला होकर आए एसपी अजय शंकर राव ने मंगलवार को चार्ज संभालने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रात को शहर की सड़कों पर काफिले के साथ निकले। यूपी 100 के निर्धारित प्वाइंट पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी का जायजा लिया। इधर देर रात एसपी को सामने देखकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी सहम गए।
एसपी ने सभी को निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हों। यदि कोई भी पुलिसकर्मी लापरवाही बरतता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने देर रात ही पुलिस लाइन परिसर में बने कंट्राल रूम का निरीक्षण किया। तैनात कर्मियों से वहां आने वाली शिकायतों व निस्तारण संबंधी जानकारी ली।