फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 पालों के भंडारे में जुटे लाखों ग्रामीण

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। महर्षि दुर्वासा की तपोस्थली कांमर में शुक्रवार को मिनी कुंभ के दर्शन हुए। इसमें उत्तर भारत के 20 मंडलों के हजारों साधु-संतों ने हिस्सा लिया। इस विश्व शांति यज्ञ के समापन पर आयोजित साधु-संतों की विदाई एवं भंडारे में 52 पालों की सिरदारी के करीब एक लाख से अधिक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के साथ नए-नए परिधानों में सजकर बैंड-बाजों के साथ नृत्य करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


तपोस्थली में शुक्रवार को आश्रम परिसर को छह सेक्टरों में विभाजित कर दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने सुबह से ही व्यवस्थाओं की कमान संभाली थी। आगरा-दिल्ली के मध्य की 52 पालों की सिरदारी के साथ जाव, बठैन, हुलवाना, पीपरवाला, कादौना, पैगांव, नंदगांव, कोटवन, लालपुर, नगरिया, फालैन सहित दूर-दराज से ग्रामीणों की भीड़ पहुंची थी।

ग्रामीण पंक्तिबद्ध तरीके से प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। प्रात: 9 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर सायं तक चलता रहा। गांव की ओर जाने वाला मार्ग वाहनों से अट गया। महात्यागी गणेशदास महाराज ने सभी संतों को विदाई दी। 108 बसंत देख चुके महात्यागी गणेशदास महाराज ने कहा कि मंदिर के समीप ही सूर्य कुंड बना हुआ है, जिसमें स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे आयोजनों से बढ़ती है मेलजोल की भावना: श्रीकांत शर्मा
कोसीकलां। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी मेलजोल की भावना बढ़ती हैं। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तपोस्थली पर एकत्रित होना संत एवं भक्त समाज के लिए सौभाग्य की बात है।

यज्ञ से पवित्र होती है भावना : चौधरी लक्ष्मीनारायण
कोसीकलां। दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि यज्ञ से मानव का मन और भावना पवित्र होती है अच्छे कर्मों को करना और दूसरे की भलाई करना ही धर्म है। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें महायज्ञ में पहुंचने का मौका मिला ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें