फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा तेरी है लहरिया भव से तारेगी...

विज्ञापन
Tirthnagri Soron - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोरों। मां गंगा के प्राकट्य दिवस गंगा सप्तमी का पर्व तीर्थनगरी में रविवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हरिपदी किनारे भागीरथी गंगा घाट पर गंगा सभा ने मां गंगा का अभिषेक किया।
विज्ञापन


पुरोहित दिलीप वशिष्ठ, हेमंत पंडित, प्रशांत कोठेवार, शशिधर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर मां गंगा की पूजा अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने गंगा लहरी व गंगा स्रोत का सामूहिक पाठ किया। गंगा सभा अध्यक्ष कैलाशचंद्र कटारे ने मां गंगा का दुग्ध, घृत, शहद, बूरा, दही से पंचाभिषेक किया।

इस दौरान बजते घंटे व शंख की मधुर ध्वनि, व गंगा मैया के गूंजते जयकारे उत्सव की आभा बढ़ा रहे थे। गंगा तेरी है लहरिया भव से तारेगी का उच्चारण कर गंगा मां की आरती उतारी। इस अवसर पर दिवाकर वशिष्ठ डीएफओ, विपिन कुमार शर्मा एडवोकेट, सुरेश पटियात, सुधीर तिवारी, शैलेंद्र महेरे, विष्णु चौधरी, लोकेश पचौरी, भूपेश शर्मा, मोहन तिवारी, कैलाश नंबरदार, देवप्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने मां गंगा की पैरावनी कर स्तुति की
तीर्थनगरी के वराह घाट पर पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने मां गंगा का पूजन कर गंगा मैया की पैरावनी की। वराह मंदिर प्रांगण में पं. रामखिलावन शास्त्री ने मां गंगा का पूजन कराया। अध्यक्ष मुन्नी देवी ने नाव में बैठकर गंगा मैया की पैरावनी की। गंगा मैया की आरती उतारकर तीर्थनगरी में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्णेंद्र सोलंकी जिलाध्यक्ष भाजपा, संतराम सरोज ईओ, पंकज भार्गव, जयप्रकाष दुबे, संजय दुबे भाजपा नगर अध्यक्ष, आदित्य काकोरिया, ब्रजेश उपाध्याय, जयकिशन तिवारी, कैलाश मिश्र, योगेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें