फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर मचाने पर बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली

विज्ञापन
firing - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कासगंज(गंजडुंडवारा)। ग्राम नवादा में शनिवार की रात बदमाशों को देख शोर-शराबा करने पर एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। किशोरी के दो गोलियां लगी। उसकी मौत परिवार में कोहराम मच गया। गांव नवादा निवासी महाराज सिंह की 17 वर्षीय पुत्री विमलेश शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे घर से गली में अपनी मां के साथ निकली।
विज्ञापन


गली में बदमाश मौजूद थे। बदमाशों को देखकर उसने शोर-शराबा शुरू कर दिया इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें विमलेश के दो गोलियां लगीं।  एक गोली उसके पीछे पीठ में नीचे की ओर लगी और एक गोली उसके सिर में लगी। फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए।

गोली की आवाजों को सुनकर अन्य परिवारीजन और ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। गोली लगने से किशोरी की मौत हो गई। उसकी मौत होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी कि लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें