फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ नहीं तो पार्षद ही बनवा दीजिए मंत्री जी

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मनोनीत पार्षद बनने के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री के साथ ही सांसद हेमामालिनी से भी भाजपाई सिफारिशें लगवा रहे हैं। भाजपा जिला संगठन के लोग भी अपने करीबियों के नाम भेज रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं मुख्यालय को भाजपा प्रदेश संगठन ने मथुरा से मनोनीत पार्षदों के लिए प्रस्तावित की गई लिस्ट को खारिज कर दिया है। चुपके से लखनऊ भेजी गई इस लिस्ट की भनक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी नहीं लगने दी गई। अब नए सिरे से कोर कमेटी के माध्यम से लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

मथुरा-वृंदावन नगर निगम सहित जनपद के 14 निकायों में पार्षद और सभासद शासन के स्तर से मनोनीत होने हैं। इसमें नगर निगम के लिए मनोनीत होने वाले पार्षदों की संख्या 10 है। इसके लिए जनपद स्तर पर एक लिस्ट चुपके से तैयार की गई।
विज्ञापन


इस लिस्ट को क्षेत्रीय संगठन मंत्री की सहमति बाद लखनऊ भेज दिया गया। इसमें पार्षद के लिए प्रस्तावित 10 नाम के साथ सिर्फ दो लोगों के ही हस्ताक्षर थे। इसे प्रदेश संगठन ने खारिज करते हुए मथुरा को वापस भेज दिया है। कहा गया है कि कोर कमेटी के माध्यम से लिस्ट भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें