फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसने लगी है आग, पारा पहुंच गया 40 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आसमान से आग बरस रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। सायं मौसम में हल्की नरमी के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


धूप की तेजी लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम में गरमी रही। अपराह्न दोपहर आसमान से मानो आग बरसने लगी। सूरज की किरणें शरीर को झुलसाने लगी हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

बाजारों से ग्राहक नदारद रहे। स्थिति यह थी कि एसी और कूलर भी फेल हो गए थे। कहीं राहत ही नहीं मिल पा रही थी। शाम को बूंदाबांदी के साथ हवाएं चलीं तो कुछ राहत मिली। इधर, चिकित्सकों ने भी इस मौसम में सावधानी बरतने को कहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विमल कुमार गुप्ता ने बताया इस मौसम में रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरतें सावधानियां...
- धूप में अपने शरीर को ढक कर निकलें।
- घर से अधिक से अधिक पानी को पीकर निकलें।
- पसीनों में ठंडा पानी या फिर कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें।
- रात का रखा हुआ खाना या फिर खुला रखा खाना न खाएं।
- एसी या फिर कूलर की हवा से सीधे धूप में न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें