फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में नमकीन बनाने की फैक्ट्री सीज की

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर में नमकीन बनाने की फैक्ट्री सीज कर दी। यहां टीम को देखकर विक्रेता फैक्ट्री में ताला डालकर भाग गया। टीम ने निकटवर्ती मंडी समिति से भी छह नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


खाद्य विभाग को सूचना मिल रही थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में बच्चों के खाने वाली विभिन्न प्रकार की नमकीन, टॉफी आदि बनाई जा रही हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। इस पर जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा।

इस दौरान टीम के पहुंचने पर फैक्ट्री मालिक ताला डालकर भाग गया। यहां दीवार पर लिखे नंबरों के माध्यम से उसे बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन असफलता मिली। ऐसी स्थिति में खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री को सीज कर दिया।
विज्ञापन


टीम ने निकटवर्ती मंडी समिति में भी छापा मारा। इस दौरान निति अग्रवाल प्रोवीजन स्टोर से मुनक्का, कमल सिंह की दुकान से बेसन, नितिन अग्रवाल के यहां से धनिया पाउडर, हवीश कुरैशी के यहां से लाल मिर्च का पाउडर, महेश अग्रवाल के यहां से लाल मिर्च और दिनेश कुमार के यहां से चिनौरी के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


लवकुश प्रोविजन स्टोर को सुधार के लिए नोटिस जारी किया है। टीम में ओपी सिंह, अरविंद कुमार, नीरव पांडेय, शैलेंद्र रावत, नंदकिशोर, शोभनाथ शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें