फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला गांधीनगर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष की तहरीर पर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाना उत्तर के गांधीनगर निवासी रश्मि (36) लखमीचंद्र वर्मा की शनिवार शाम को हालत खराब हो गई थी। उसे उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लाए लेकिन इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत होने की सूचना मिलते ही मृतका के भाई थाना उत्तर के बोधाश्रम सूर्यनगर निवासी राजू वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा कि बहन रश्मि की शादी 18 वर्ष पूर्व की थी।

उसके दो बेटियां राधा (16) व शोभा (14) हैं। वह काफी परेशान चल रही थी। प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का काम शुरू कर दिया था। उन्होंने बहन की मौत बीमारी से नहीं होने के बजाय जहर देकर मारने की तहरीर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर प्रवेश कुमार ने बताया कि महिला के मायका पक्ष की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें