फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार एलईडी भी नहीं कर सकीं गलियों को रोशन

विज्ञापन
एलईडी लाइट - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। 12 हजार एलईडी लाइट लगने के बाद भी क्षेत्र में एलईडी की कमी बनी हुई है। महानगर के अधिकतर क्षेत्रों मेें अंधेरा बना हुआ है। पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में दो सौ-दो सौ एलईडी की मांग की है। पार्षदों ने नगर निगम को पत्र लिखकर एलईडी लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर निगम ने विगत दिनों महानगर में एलईडी लाइट लगाना शुरू किया था। इसमें उसके द्वारा करीब 12 हजार एलईडी लगाई गईं। करीब साढ़े छह लाख की आबादी में मात्र 12 ही एलईएडी बहुत कम साबित हुईं। यह एलईडी केवल उन्हीं स्थानों पर लगाई गई थीं जहां पर कि पहले से कोई लाइट लगी हुई हैं।

यह एलईडी क्षेत्र के अंधकार को दूर करने के लिए नाकाफी हैं। इन एलईडी के लगने के बाद पार्षदों ने और एलईडी लगाए जाने की मांग की है। वार्ड संख्या 35 की कुसुमलता और वार्ड संख्या 68 के पार्षद रीतेश पाठक ने इस संबंध में नगर निगम को पत्र लिखकर अपने-अपने क्षेत्र में दो सौ-दो सौ एलईडी लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने बताया कि अब तक 12 हजार एलईडी लाइट लगाई जा चुकी हैं। इनके लिए नगर निगम को प्रति वर्ष लाइट लगाने वाली कंपनी को ढाई से तीन करोड़ सालाना देना होगा। पार्षदों द्वारा एलईडी की डिमांड की हम जानकारी कर रहे हैं। इसके लिए कंपनी से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें