फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों पर निर्धारित दर से अधिक वसूले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीन पाठ्य पुस्तकों को निर्धारित दर पर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को डीआईओएस जीएस राजपूत ने राजकीय कालेजों के प्रधानाचार्यों को समय से पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने तथा निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


शिक्षा सत्र 2018-19 से माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। पाठ्यक्रम में बदलाव के साथ ही एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें निर्धारित की हैं। इन पाठ्यपुस्तकों की कीमत में भी भारी गिरावट की गई है। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में जिस पाठ्य पुस्तक की कीमत 600 से 700 रुपये थी वह 50 से 60 रुपये में ही प्राप्त हो सकेगी।

पाठ्य पुस्तकों की दरों में कमी के बाद जनपद के बुक सेलर्स मनमानी करते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में डीआईओएस ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। डीआईओएस ने सभी बुक सेलर्स को निर्देश दिए हैं कि पाठ्य पुस्तकों के लिए निर्धारित दर से एक भी पैसा अतिरिक्त न लिया जाए। यदि कहीं से भी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें