फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलों ने की रहम, आंधी ने ढहाया ‘सितम’

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के किसानों शुक्रवार की बारिश और ओलों ने रहम कर दी लेकिन आंधी ने सितम ढहाया। इससे किसान ज्यादा नुकसान से बच गए। शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया। इससे किसानों की धड़कने बढ़ गईं। किसानों को तेज आंधी के साथ बारिश के आसार नजर आने लगे। वहीं अन्य क्षेत्रों में ओले गिरने की सूचना से किसानों की सांसें थम गईं, लेकिन आंधी के बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन


बारिश न होने और ओले नहीं गिरने से किसानों ने थोड़ी राहत की सांस ली। पर, खेत में नुकसान का डर पूरी रात सताता रहा। शनिवार सुबह किसानों ने खेतों पर जाकर जायजा लिया तो ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि तेज आंधी के कारण कई किसानों के खेत में कटे पड़े गेहूं के बोझा उड़ गए। सुबह-सुबह किसान खेतों में उड़ी फसल को बीनते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें