फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य, समृद्धि, खुशी के रहस्य का पढ़ाया जाएगा पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी का रहस्य विषय पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पांच दिवसीय शिविर लगाएगा। शिविर गांधीपार्क में सात से 7 अप्रैल को सुबह साढ़े छह से आठ बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका सरिता बहन ने प्रेसवार्ता में बताया कि पांच दिवसीय शिविर के दौरान प्रो. ई.वी. गिरीश लोगों को अपने अंदर के हीरो को पहचानिए, स्नेहपूर्ण जीवन जीने की कला, स्वास्थ्य आपके हाथों में, सकारात्मक चिंतन और बच्चों को पालने की कला के बारे में विस्तार से बताएंगे। वे पिछले 18 सालों से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े हैं। राजयोग का नियमित अभ्यास करते हैं।

प्रो. ईवी गिरीश ने कहा कि आज मनुष्य स्वास्थ्य के लिए बहुत चिंतित है। स्वास्थ्य जगह की खोज कर ली है, लेकिन बीमारियां बहुत हैं। आज के समय 70 प्रतिशत लोग मानसिक बीमारियों के शिकार हैं। शिविर में आध्यात्मिक की सत्य खोज, क्रोध से मुक्ति, स्वास्थ्य आपकी मुट्ठी में, बच्चों को पालने की कला जैसे विषयों पर बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य खुशी बाहर ढूंढ रहा है, लेकिन आध्यात्मिकता यह कहती है कि सच्ची खुशी सत्य ज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें