फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों के साथ विकसित करनी होगी ग्रीन बेल्ट

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अब उद्यमियों को उद्योगों के साथ ही ग्रीन बेल्ट भी विकसित करनी होगी। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट, कॉमर्शियल कांप्लैक्स, सीईटीपी, एसटीपी के निकट खाली पड़ी जमीनों पर भी पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए जिले भर में पांच लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


उद्योगों के लिए पेड़ पौधे लगाने की अनिवार्यता होती है। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एनओसी जारी करता है। नई बात यह है कि अब बोर्ड इन ग्रीन बेल्टों की निगरानी तय करेगा। सरकार ने इस बेल्ट के मानक भी तय कर दिए हैं।

इसमें उद्योगों की श्रेणी के आधार पर ग्रीन बेल्ट का एरिया तय किया गया है। इसमें कुल क्षेत्र का 33 प्रतिशत भाग या फिर लघु उद्योगों के लिए 30 मीटर, मध्यम के लिए 100 और बड़े उद्योगों के लिए 200 मीटर का क्षेत्र फल तय किया गया है। इसके लिए मानक भी तय किए गए हैं जिसमें 8 फीट ऊंचे पौधे, इनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा गया है। पौधों की सिंचाई व खाद की भी व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया ग्रीन बेल्ट को विकसित कराने के लिए सभी उद्यमियों को अवगत कराकर अनुपालन कराया जाएगा। इसके लिए 5 लाख पौधों का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें