माता पिता से डांट खाई या परिवार में झगड़ा हो जाए लोग छोटी-छोटी बातों पर जान देने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। 4 जनवरी से अब तक आत्महत्या से जुड़े 34 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 अस्पताल में भर्ती कराए गए।
सुनीता (22) पत्नी राजकुमार निवासी नगला लभेड़ा का सोमवार की रात को परिवार में झगड़ा हो गया। परिवार में होने वाले झगड़े से आहत होकर उसने जहर का सेवन कर लिया। जहर खाने पर परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। पूजा (21) निवासी रामसिंहपुरम सोरों की शादी कुछ साल पहले ही हुई है। पति पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ा तो उसने जहर खा लिया। जहर का सेवन करते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
नीलम (25) पत्नी भीमसेन निवासी पीर का नगला सोरों ने परिवार में होने वाली आए दिन की क्लेश से तंग आकर सोमवार की रात को आत्महत्या करने का रास्ता अपना लिया। आत्म हत्या करने के लिए उसने जहर का सेवन कर लिया। ।
जिले में आत्महत्या से मौत के मामले
4 जनवरी सोरों के गऊपुरा में ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दी
15 जनवरी नगला मामो में किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी
19 जनवरी पटियाली में जहर खाने से महिला की मौत हो गई
25 जनवरी ढोलना के विरहरा में युवक ने जहर खाकर जान देदी
30जनवरी गंजडुडवारा के गा्रम बरे में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी
19 फरवरी सोरों के होडलपुर में युवक ने फांसी लगाई तथा फरीदनगर में महिला ने जहर खाकर जान दे दी
25 फरवरी आवास विकास कॉलोनी में युवक ने फंासी लगा ली
4 मार्च सहावर के मोहनपुर मे ंयुवक ने फांसी लगाकर जानदी
5 मार्च सहावर में युवती फांसी के फंदे पर झूल गई
9 मार्च ढोलना के दोकेली में बुजुर्ग महिला ने फंासी लगा ली
12 मार्च आवास विकास कॉलानेी में युवक ने गोली मारकर जान दे दी।