फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हत्यारोपियों के घरों की कुर्की

विज्ञापन
राणा नंगला में आत्दिय के मकान की कुर्की के लिए मुनादी कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाली।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला चौक में हत्या के मामले में फरार चल रहे 12 आरोपियों के न्यायालय में हाजिर न होने पर उनके घरों में कुर्की की कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ 27 जुलाई 17 को रिपोर्ट दर्ज है।
कस्बे के मोहल्ला चौक निवासी देवराज व रवी पक्ष के लोगों के बीच 27 जुलाई 2017 को सट्टे के पैसों के विवाद में कहासुनी होने के बाद झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ गया तो दोनों ही पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग में दोनों पक्षों में से देवराज व रवी की हत्या हो गई थी। इस हत्याकांड में मोती, फुरकान, संजू, विनोद फक्कड़, भूरा, राजीव, राजकपूर, संजीव, प्रवीन, राम प्रकाश, ब्रजेश तभी से फरार चल रहे हैं। न्यायालय में समन भेजे जाने के बाद भी आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। पुलिस न्यायालय से कुर्की किए जाने आदेश पर मोहल्ले पर पहुंची। पुलिस ने एक-एक घर सभी आरोपियों के घर पर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस के द्वारा घरों में रखे समान को कुर्क अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं कस्बाई लोगों की भीड़ भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वांछित व वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार भेजा जेल
कासगंज । ढोलना क्षेत्र में पुलिस ने छेड़खानी के मामले में फरार चल रहा वांछित आरोपी कालू निवासी नगला मोती को मुखबिर की सूचना पर गांव से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कार्रवाई कर जेल भेजा है। वहीं अमांपुर क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मामले में एक साल से फरार चल रहा वारंटी मनोज निवासी ग्राम सेविका को गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें