कासगंज। सहावर के मोहनपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उसकी पत्नी भी चार साल पहले आग लगाकर आत्म हत्या कर चुकी है।
हरिबाबू (34) निवासी मोहल्ला ठकुरायत मोहनपुर की शादी 12 वर्ष पूर्व नई मुशियार दरियावगंज निवासी विनीता के साथ हुई। चार वर्ष पूर्व विनीता ने गृह क्लेश के चलते आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पत्नी की आत्महत्या कर लेने के बाद से वह वियोग में रहने लगा। इस बीच उसकी मां भी बीमार रहने लगी। वह शराब का सेवन करने लगा। उसने अपने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उस समय घर पर कोई नहीं था। जब किसी कार्य से पड़ोस के लोग उसके घर गए तो उसे फांसी पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके परिवार में एक बीमार मां है जो अस्पताल में भर्ती है। उनको इस हादसे की सूचना दे दी गई है। हरिबाबू के निगम (5) व मुस्कान (6) दो बच्चे हैं। मां के आत्महत्या कर लेने के बाद से दोनों बच्चे अपनी ननिहाल में रह रहे थे।