अलीगढ़ और आसपास के लिए भी
विवि: परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तिथि आज
क्रासर
बुधवार शाम तक 3.95 लाख के करीब छात्र-छात्राओं के फार्म भरे गए
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए फार्म भरने की आखिरी तिथि 15 फरवरी है। इसके बाद तिथि बढ़ाने की योजना नहीं है। सात मार्च से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होनी हैं। कार्यक्रम जारी किया जा चुका है।
बुधवार शाम तक करीब 86 करोड़ रुपये का एमआईएस जनरेट किया गया। 4,88,751 विद्यार्थियाें का एमआईएस सत्यापित किया गया। 4,30,270 छात्र-छात्राआें की फीस (करीब 76 करोड़ रुपये) विश्वविद्यालय को प्राप्त हो गई है। परीक्षा फार्म करीब 3.95 लाख छात्र-छात्राआें ने भरा था। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि 15 फरवरी तक परीक्षा फार्म न भरने वालाें को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के फार्म भरने की तिथि पहले ही बढ़ाई जा चुकी है।
एक नजर आंकड़ों पर
. 86 करोड़ रुपये का एमआईएस जनरेट किया गया है।
. 4,88,751 छात्र-छात्राओं का एमआईएस सत्यापित किया गया है।
. 76 करोड़ रुपये विश्वविद्यालय को प्राप्त हुई है।
. 4,30,270 छात्र-छात्राआें की फीस प्राप्त हो गई है।
. 3.95 लाख के करीब छात्र-छात्राआें ने परीक्षा फार्म भरे
. 13600 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के फार्म भरे गए हैं।
री-एग्जाम और गैप वाले भी भर सकेंगे फार्म
आगरा। री-एग्जाम (दो विषय में अनुत्तीर्ण) और वर्ष अंतराल (गैप) वाले छात्र-छात्राएं भी परीक्षा फार्म भर सकेंगे। लॉगइन आईडी खोल दी गई है। ऐसे छात्रों की संख्या 42570 है। विश्वविद्यालय के नियमानुसार वर्ष अंतराल में स्नातक छह वर्ष और परास्नातक चार वर्ष में पूरा होना चाहिए। इस दायरे में आने वाले छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
दो जगह प्रवेश लेने वालों को रही परेशानी
आगरा। दो कालेजों में प्रवेश लेने वाले संस्थागत छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने में परेशानी हो रही है। उनका फार्म स्वीकार नहीं हो पा रहा है। दोबारा आवेदन के लिए छात्रों को तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ रही है। इसमें समय लग रहा है। ऐसे तमाम छात्रों के लिए गुरुवार तक परीक्षा फार्म भर पाना मुश्किल है।