फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा महोत्सव मेें होंगे पेंशन को आनलाइन आवेदन

विज्ञापन
online application - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। सैनिक पड़ाव में लगे एटा महोत्सव में अब लोगों को एक जगह पर ही सारी योजनाओं की जानकारी के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा। डीएम अमित किशोर ने महोत्सव को जन उपयोगी बनाने के लिए रविवार को अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि प्रदर्शनी पंडाल में दिव्यांगजनों चयन और उन्हें आवश्यक उपकरण वितरण करने के लिए कैंप लगाया जाए। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टाल लगाकर विभिन्न प्रकार की पेंशन के लिए लाभार्थियों के आनलाइन फार्म स्टाल पर ही भरवाए जाएं।

डीएम अमित किशोर ने कहा कि प्रदर्शनी प्रांगण में राजस्व विभाग द्वारा भी स्टाल लगाकर आम आदमी बीमा योजना, मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना के फार्म अधिक से अधिक भरवाए जाएं। विभिन्न विभागों द्वारा मिलने वाली आनलाइन सुविधाएं दी जाए। सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में अधिक से अधिक जोड़ों का चयन किया जाए। 
विज्ञापन


एटा महोत्सव के प्रवेश के लिए 10 रुपये का टोकन शुल्क लगने की अफवाह को लेकर डीएम ने जनता से कहा है कि एटा महोत्सव में प्रवेश नि:शुल्क है। लोग अधिक से अधिक महोत्सव में भाग लेकर मनोरंजन करें।

एटा महोत्सव में पहली बार गांधी शिल्प बाजार का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन 23 जनवरी को किया जाएगा। डूडा और को हैंड्स कंपनी नई दिल्ली द्वारा आयोजित बाजार में देशभर के 60 हस्त शिल्पियों ने अपनी दुकानें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें