फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, किशोर की मौत

विज्ञापन
ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सकीट रोड पर पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर बैठे 16 वर्षीय किशोर राजकुमार की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कासगंज थाना सोरो के होडलपुर निवासी राजू ट्रैक्टर चालक है। बुधवार दोपहर को वह ट्रैक्टर ट्राली में ईंटें भरकर सकीट रोड पर जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली कोतवाली देहात क्षेत्र के हीरानगर समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे राजकुमार (16) पुत्र मुन्नालाल निवासी खुदा का ताल थाना सहावर कासगंज और हर ीसिंह पुत्र लीलाधर निवासी होडलपुर सोरो कासगंज उसके नीचे दब गए। जबकि चालक राजू और ट्रैक्टर सवार अनिल कूदकर बच गए। घटना की जानकारी पाकर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वही घटना के सकीट रोड पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। जिसे पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली मार्ग से हटवाते हुए यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें