फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम की टीम को वार्ड में लटकता मिला ताला

विज्ञापन
अस्पताल की जांच करती एनआरएचएम की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। लखनऊ से आई एनआरएचएम की टीम जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर रही है। तीन दिनों से यह टीम जिले के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच कर रही है। गुरुवार को टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल तथा जिला महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एनआरएचएम की टीम गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंची। यहां निरीक्षण के दौरान बुजुर्ग मरीजों के भर्ती वार्ड में ताला लटकता मिला। खुलवाने पर पाया कि यहां मरीजों को भर्ती ही नहीं किया जा रहा है। इस पर सीएमएस डॉ. आरके सागर को निर्र्र्देशित किया कि 24 घंटे में इसकी सफाई कराकर यहां बुजुर्ग मरीजों को भर्ती कराया जाए।

इसके बाद टीम के सदस्य जिला महिला अस्पताल पहुुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अंदर ही दुपहिया वाहन खड़े मिले। इस पर सीएमएस डॉ. अरुण कुमार को निर्देशित किया कि वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


इससे पूर्व टीम के सदस्यों ने 19 दिसंबर को भोगांव में तथा 20 दिसंबर को कुरावली में भी निरीक्षण किया। यहां भी व्यवस्थाओं के सुधार के लिए निर्देश दिए। टीम के सदस्यों ने तंबाकू निवारण प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण किया। यहां की प्रगति रिपोर्ट मांगी।

इस दौरान टीम प्रभारी डॉ.पीके गंगवार, डॉ. हिमांशु आर्या, दिनेश पाल सिंंह, डॉ. राजीव राय, डीपीएम संजीव वर्मा, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. अरुण कुमार, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें