कोसीकलां (मथुरा)। जिला कुश्ती संघ मथुरा के तत्वावधान में 16वीं महिला व 32वीं पुरुष सब जूनियर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बुधवार की शाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें भाग लेने के लिए करीब 800 पहलवान कोसी पहुंच गए हैं, जिनमें करीब ढाई सौ महिला पहलवान शामिल हैं।
प्रतियोगिता के लिए हिंदू इंटर कॉलेज का मैदान को तैयार किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर होने वाली कुश्तियों के लिए यहां सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को आर्य नगर स्थित आर्य समाज धर्मशाला एवं रेलवे स्टेशन के सामने जैन धर्मशाला में ठहराया गया है। प्रतियोगिता 21 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगी। तीन दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह करेंगे। इससे पूर्व यहां पहुंचे खिलाड़ियों ने अपना वजन कराया और नामांकन दर्ज कराकर प्रतिभागी कार्ड प्राप्त किए। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू होगी।