फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं का निजी अस्पताल में निशुल्क प्रसव

विज्ञापन
Doctor
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। जिला महिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की कमी होने से आपरेशन से डिलीवरी नहीं हो रही है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के छह प्राइवेट अस्पतालाें को अधिकृत किया है। इन अस्पतालों में बीपीएल कार्ड धारक महिला की आपरेशन से डिलीवरी मुफ्त में होगी।
विज्ञापन


प्रसव के समय जटिल परिस्थितियों में ऑपरेशन की जरुरत होती है। जिला महिला अस्पताल में एक ही चिकित्सक है। इसलिए ऑपरेशन से प्रसव न के बराबर होते हैं। गरीब तबके के लोगों का प्रसव प्राइवेट अस्पताल में फीस अधिक होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने छह निजी अस्पतालों को प्रसव के लिए अधिकृत किया है।

आपरेशन से प्रसव करने पर स्वास्थ्य विभाग अस्पताल को आठ हजार रुपये देगा। नार्मल डिलीवरी का रुपया नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा जिला अस्पताल में उपलब्ध है। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कि हम प्राइवेट अस्पतालों को आपरेशन के आठ हजार रुपये देंगे। संस्थागत प्रसव होने से मातृ एवं शिशु दोनो सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें