फिरोजाबाद। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा समर्थकों ने पुतला दहन किया और नारेबाजी की।
भाजपा समर्थकों ने पुतले को क्षेत्रों में घुमाया। इसके बाद गांधी पार्क चौराहे पर नारेबाजी करके पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नीच शब्द कहकर राठौर जाति का अपमान किया है।
जिला राठौर महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विरोध जताया। इस दौरान डा. अखिलेश शर्मा, गुड्डू राठौर, रंजीत राठौर, राजन राठौर, विष्णु राठौर, संतोष राठौर, दिलीप राठौर, सुरजन सिंह राठौर, अनमोल राठौर आदि उपस्थित रहे।