फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं पर 1.30 अरब रुपये बिजली का बिल बकाया

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव के चलते शहरी क्षेत्र के साथ ही देहात क्षेत्र में भी बकाया बिल वसूली हुई प्रभावित हुई है। विभाग का उपभोक्ताओं पर 1.30 अरब रुपया बकाया चल रहा है। बकाया वसूली के लिए विभाग ने आरसी काटकर वसूली के लिए डीएम कार्यालय भेजनी शुरू कर दी है। वसूली के लिए शीघ्र ही विशेष अभियान चलाने की भी विभाग ने रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


बकाया बिल की वसूली नहीं हो पाने से विभाग का उपभोक्ताओं पर बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है। बकाया वसूली के विभाग ने अब बड़े बकाएदारों की आरसी काटकर वसूली के लिए डीएम कार्यालय भेेजनी शुरू कर दी है। बकाया वसूली के लिए विभागीय अधिकारियों की कई टीमें एक साथ क्षेत्र में जाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की वसूली करेंगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को दो श्रेणी में बांटा है। देहात सर्किल के उपभोक्ताओं पर विभाग का 1.12 अरब रुपया बकाया है। वहीं सिटी सर्किल के उपभोक्ताओं पर विभाग का 18 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। देहात में सबसे ज्यादा नलकूपों के कनेक्शन धारकों पर हो चुका है।
विज्ञापन


बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। विभाग ने 93 लाख बकाए पर 32 बड़े बकाएदारों की आरसी जारी की हैं। आरसी की वसूली के लिए उनको डीएम कार्यालय भेजा गया है। शीघ्र ही और भी बकाएदारों की आरसी जारी करके वसूली के लिए भेजी जाएगी।

अधीक्षण अभियंता उमेशचंद्र वर्मा ने बताया कि बिजली विभाग का पूरे जिले में उपभोक्ताओं पर 1.30 अरब रुपया बकाया चल रहा है। बकाया वसूली के लिए शीघ्र ही टीमें गठित करके विशेष अभियान चलाया जाएगा। गठित की जाने वाली टीमें बकाया वसूली के साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें