फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर और छह के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों एवं निकाय चुनावों के परपेक्ष में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानों की पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके तहत सात शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट जबकि छह के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


थाना अमांपुर पुलिस ने गिरोह बनाकर संगठित रूप से अपहरण, हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपी हेतराम, दिनेश निवासी नगला मईया, करू एवं भूरा निवासी अहमदपुर के खिलाफ थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं थाना पुलिस ने तीन अन्य शातिर अपराधियों में ज्ञान सिंह, राहुल, धरम सिंह निवासी नगला बंधा के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

उधर, थाना ढोलना पुलिस ने शातिर अपराधी सुनील निवासी महेवाकला, नूर मोहम्मद निवासी छियोना के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। वहीं थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने शातिर अपराधी गौरव, महेंद्र पाल, राकेश निवासी नगला बेरू, लाल यादव निवासी राजा रिजोला के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। कोतवाली कासगंज के उपनिरीक्षक जगमोहन ने नगला कुआ तिराहा से सत्यवीर निवासी भरोरी खुर्द को 25 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें