फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार

विज्ञापन
दहेज ना मिलने पर शादी से इनकार
विज्ञापन
कासगंज। रिश्ता तय होने के बाद दहेज में नकदी व कार की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष की ओर से शादी करने से इंकार कर दिया। मामले की शिकायत कन्या पक्ष से पिता ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से की हैं।
विज्ञापन


नगर के सहावर निवासी राजपाल सिंह का कहना है कि 10 अगस्त को उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता मलिखान सिंह पुत्र केदारसिंह निवासी नगला खमानी सुन्नगढ़ी से तय किया गया। इसके बाद 20 सितंबर को गोद भराई की रस्म भी पूरी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 25 अक्तूबर को वर पक्ष की ओर से 20 लाख रुपये और कार में दहेज की मांग की गई। इसे न देने पर शादी करने से इंकार कर दिया गया।

इस पर उन्होंने मलिखान सिंह से अपने खर्च किए गए रूपये वापस मांगे तो मना कर दिया। राजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर मलिखान सिंह व उनके भाईयों ने जान से मारने की धमकी दी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें