फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी: कर अधिवक्ता कल करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की उलझनों और सिस्टम संबंधी तकनीकी दिक्कतों के विरोध में कर अधिवक्ता 25 अक्तूबर को कार्य बहिष्कार करेंगे। उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के आह्वान पर टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने तय किया है कि जीएसटी के खिलाफ जयपुर हाउस स्थित वाणिज्य कर भवन पर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


कर अधिवक्ताओं ने मांग की है कि मार्च 2018 तक विलंब शुल्क खत्म किया जाए। फार्म 3 बी प्रस्तुति में दंड आरंभ से ही खत्म किया जाए। जीएसटीआर-1, 2, 3 प्रारूप को और सरल किया जाए। एचएसएन कोड की व्यवस्था अव्यवहारिक है, जिसे समाप्त किया जाए। टैक्स दरों को कम किया जाए और मंडल एवं राज्य स्तर पर जीएसटी सलाहकार परिषद गठित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें