शिक्षामित्र और उसके भाई के घर से चोर रात को 31 हजार रुपये की नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर के ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव करतला निवासी आदित्य कुमार प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। रात को वह अपने परिवारीजनों के साथ घर में सो रहा था। उसी समय छत के रास्ते से चोर घर में घुस गए और 28 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर ले गए। चोरों ने शिक्षामित्र के भाई विपिन के घर को भी निशाना बनाया। जहां से चोर तीन हजार रुपये की नकदी और जेवर साफ कर ले गए। पीड़ित शिक्षामित्र ने बताया कि चोर उसके और भाई के घर से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं। वही घटना की लोगों को उस समय हुई जब शिक्षामित्र और उसके घरवाले सुबह को जागे तो उन्होंने घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा देखा। इससे पहले भी बागवाला क्षेत्र के गांव पहरा में डाक्टर जगदीश सहित तीन घरों से चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं।