नगला बेनी में तालब में मिली युवती के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत के कारणों की गुत्थी नहीं सुलझी। युवती की मौत के कारणों के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
नगला बेनी में तालाब में मिले युवती के शव के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारणों से पर्दा उठने की उम्मीद थी, लेकिन शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान न होने से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसके साथ दुष्कर्म होने की बात भी साबित नहीं हुई। पुलिस आसपास के गांव में पता कर चुकी है, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित करा लिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारण पता लग सकता है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कोई तथ्य सामने नहीं आया है। बिसरा सुरक्षित करा लिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।