एटा। दो बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को आगरा रेफर कर दिया। इधर, हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को थाने पर खड़ा करा लिया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी गजेंद्रपाल सिंह का पुत्र भोलू उर्फ वरुण (21) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह अपने दोस्त अजय निवासी वर्मा नगर के साथ बाइक से मिरहची की ओर जा रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अल्लेहपुर के समीप दूसरी बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
बाइकों की भिड़ंत के बाद वरुण और उसका दोस्त अजय ओर दूसरी बाइक पर सवार जितेंद्र सिंह पुत्र निरंजन निवासी चिंतापुर थाना रिजोर सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में वरुण और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, पिंकी पुत्री अमोल सिंह, जितेंद्र पुत्र सुरेन्द्र और रजनेश पुत्र अव्वल निवासी बख्शीपुर थाना सकीट गांव कुल्ला हबीबपुर के पास दो बाइकों की भिडंत में और तौफीक निवासी मरथरा और जयवीर पुत्र अचल सिंह बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।