फिरोजाबाद। टीबी मरीजों को ज्यादा दवाओं की डोज से मुक्ति नहीं मिल सकी है। दो अक्तूबर से शुरू हो रहा डेली डोज कार्यक्रम अधर में लटक गया है। न ही फिलहाल शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। नई दवाएं वर्तमान में केंद्र से राज्य स्तर तक ही नहीं आई हैं।
दो अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेली डोज कार्यक्रम शुरू हो रहा था। ऐसे में प्रत्येक दिन एक से दो गोली (टेबलेट) खानी पड़ती। चिकित्सकों, डाट्स प्रोवाइडर एवं अन्य स्टाफ की ट्रेनिंग करा दी गई, लेकिन कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका। वर्तमान में टीबी मरीज एक दिन छोड़कर पांच से सात गोली खाते हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी आर अतेंद्र का कहना है कि डेली डोज कार्यक्रम शुरू होने की अभी कोई सूचना नहीं है। नई दवा आएंगी, वैसे ही उनका वितरण कराना शुरू कर दिया जाएगा।