फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज कोर्ट से शिक्षामित्रों को मिली जमानत, खुशी

विज्ञापन
PAT teachers
विज्ञापन
एटा। आठ सितंबर को विभिन्न धाराओं में जेल भेजे गए 17 शिक्षामित्रों को गुरुवार को जनपद न्यायालय कोर्ट से जमानत मिल गई है। आदेश के बाद शिक्षामित्रों एवं परिवारीजनो में हर्ष है।
विज्ञापन

विभिन्न धाराओं में जेल में निरुद्ध शिक्षामित्रों को 13 दिन बाद न्यायालय से राहत मिल गई। जिला सत्र न्यायाधीश ओपी अग्रवाल की अदालत ने गुरुवार को आदेश जारी कर सभी शिक्षामित्रों को जमानत दे दी। बता दें कि नौकरी बहाली की मांग को लेकर उग्र शिक्षामित्रों की पुलिस से तकरार हुई थी। इस दौरान मौके से 17 शिक्षामित्रों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में निरुद्ध कर जेल भेजा गया था। इनमें छह महिला शिक्षामित्र भी शामिल थी। इससे पूर्व सीजेएम कोर्ट से इनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। आदेश की जानकारी पर शिक्षामित्रों के परिवारीजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें