फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर मौत को दे रहा दावत

विज्ञापन
transfarmer - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
जैथरा। कस्बा मेंथाने के सामने रोड पर खुले में रखा ट्रांसफार्मर कभी भी किसी की जान का दुश्मन बन सकता है। इस टांसफार्मर के आसपास विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मनमानी के चलते किसी भी तरह की कोई बेरीकेटिंग नहीं की। वहीं ट्रांसफार्मर पोल पर ऊपर रखने के बजाय जमीन पर खुले में रखकर विद्युत सप्लाई सुचारू कर दी है।

ट्रांसफार्मर के आसपास रहने वाले तमाम वासिंदों ने कई बार शिकायत की है। मोहल्ला के ठा. शिवराज सिंह राठौर, राजुददीन खां, रघुनंदन वैद्य ने बताया कि दस दिन पहले एक बीमार अर्ध विक्षिप्त महिला ने आत्म हत्या करने के उददेश्य से इसी ट्रांसफार्मर की केबिल पकड़ ली थी, लेकिन उस समय बिजली नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर को ऊपर पोल पर रखकर उसकी बेरीकेटिंग कराई जाए। मांग करने वालों में डा. उपाध्याय, आमोद सक्सेना, द्वारिका शाक्य, उदयवीर यादव, पंकज, सुभाष राठौर, सौरभ यादव, लोकपाल सिंह यादव, संतोष, ठा. अखिलेश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें