ऋण मोचन योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण के लिए 9 सितंबर को समारोह का आयोजन बारह पत्थर मैदान सोरों गेट पर किया जाएगा। समारोह में जनपद के 5000 हजार किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ऋण मोचन के प्रमाण पत्रों को वितरित करेंगे।
इन किसानों को समारोह में प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। इससे संबंधित सूचना किसानों के पास पहुंचा दी गई हैं। बारह पत्थर मैदान पर किसानों के बैठने के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई हैं। बैंकों के द्वारा किसानों को परिचय पत्र जारी किए हैं। जिन्हें लेकर उन्हें समारोह में शामिल होने पहुंचना हैं।
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार सिंह चौहान ने बताया कि ऋण वितरण समारोह की सभी व्यवस्था की जा चुकी हैं। समारोह में मौजूद किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्रभारी मंत्री सुरेश पासी वितरित करेंगे, जबकि शेष किसानों को तहसील स्तर पर कैंप लगाकर ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
किसानों को बारह पत्थर मैदान तक लाने को लगेंगी बसें
कासगंज । जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार सिंह ने चौहान ने बताया कि पंडाल में उन्हीं कृषकों को की व्यवस्था की गई है, जिन्हें बैंकों द्वारा आमंत्रित किया गया है। विकास खंड सहावर, पटियाली, गंजडुंडवारा एवं सिढ़पुरा के आमंत्रित कृषकों हेतु के लिए विकास खंड मुख्यालय पर बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कृषक सुबह 7 बजे अपने विकास खंड मुख्यालय पर पहुंच कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।