फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों की फोटो मॉर्फिंग कर सोशल मीडिया पर डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के गांव सुनरख में कुछ युवकों ने गांव के बुजुर्ग लोगों के फोटो मॉर्फिंग कर सोशल साइट पर डाल दिए हैं। गुरुवार को जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने इसकी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



गांव सुनरख में पिछले कुछ दिनों से गांव के युवकों द्वारा बुजुर्ग लोगों के फोटो से छेड़छाड़ की गई। बुजुर्गों के फोटो से जहां उनकी मूंछ को हटा दिया और धूम्रपान करते हुए दिखाया गया है। इनमें से एक वृद्ध के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर वाट्सएप पर पोस्ट कर दिया गया। इस संबंध में गांव के ही वृद्ध ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहा कि जैसे उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है उन्हें शक है कि गांव की युवतियों और महिलाओं के फोटो के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। ग्रामीण की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि कई अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें