फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
जैथरा। सुल्तानपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगोें को दो तमंचे और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में पुलिस ने आठ लोेगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर गांव निवासी मोहर सिंह और हिमांशु के बीच रास्ते में भैंस की नाद बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार रात विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग कर दी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुन कर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के मोहर सिंह और दूसरे पक्ष के हिमांशु को दो तमंचे और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पक्ष के हिमांशु, अजयपाल, रिंकू, धरम सिंह और दूसरे पक्ष के मोहर सिंह अवनीश, जमादार और लीलाधर के खिलाफ संगीन धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजकर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें