फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के कारण पूर्व माध्यमिक स्कूल बंद

विज्ञापन
स्कूल के सामने जलभराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसंडा में पिछले कई दिनों से जलभराव के कारण बंद है। उसमें पंजीकृत छात्रों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक कभी विद्यालय नहीं आते। मंगलवार को उन्होंने विद्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा में तैनात प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह गैरहाजिर मिले जबकि शिक्षक विजेंद्र सिंह विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। विद्यालय में पंजीकृत 40 में से 27 छात्र उपस्थित थे। पूर्व माध्यमिक के प्रधानाध्यापक जगरूप सिंह गैरहाजिर मिले।

पूर्व माध्यमिक की शिक्षिका निधि यादव भी नहीं आई थीं बताया गया कि वह मातृत्व अवकाश पर हैं। स्कूल जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। शौचालय झाड़ियों में होने के कारण छात्र वहां नहीं जाते। स्कूल परिसर में गांव के लोग अपनी फसल रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। मिड-डे-मील भी नहीं बनता।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय नगला मदारी पर भी शिक्षक सुखदेव सिंह, शिक्षिका दीपमाला उपस्थित थीं पर प्रधानाध्यापक प्रियंका यादव गैरहाजिर थीं। प्रदर्शन करने वालों में सोनू कुमार, ज्ञान सिंह, राहुल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रेमचंद, सत्यवीर, राकेश सिंह, विनोद कुमार, उमेश कुमार, राजीव सिंह व दुर्जनलाल थे।

बीएसए विजय प्रताप सिंह का कहना है कि अगर ऐसा कोई मामला है तो इसकी गंभीरता से जांच कराके दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई कराएंगे। स्कूल में छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए। इस तरह अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


डीएम यशवंत राव कहते हैं कि स्कूल बंद होने की बात बेहद गंभीर है। जांच करवाकर दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें