फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारखी ब्लाक प्रमुख पद का आज होगा फैसला

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। नारखी प्रमुख डॉ. दिनेश यादव के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर ब्लाक प्रांगण में आज चर्चा के साथ मतदान होगा। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से ही मतदान कराने की पूरी तैयारी कर ली है। एसडीएम सदर अंबरीश कुमार बिंद के निर्देशन में पूरी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के छोटे भाई डॉ. दिनेश यादव नारखी ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। नारखी प्रमुख पर भी भाजपा खेमे के चेहरे को बैठाने की रणनीति के तहत 28 जून को डीएम के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपा था। डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा 24 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे का समय तय किया था। एसपी सिटी राजेश कुमार सिह एवं एडीएम उदय सिंह, सीओ टूंडला डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित कई थानों के एसओ, महिला एसओ पुलिस बल तैनात होगा।
विज्ञापन


ब्लाक के सौ बीडीसी सदस्यों में 75 सदस्य हमारे साथ हैं। हमें उम्मीद है कि बैठक वाले दिन इससे अधिक ही सदस्य हमारे पक्ष में मतदान करेंगे।
महावीर बघेल भाजपा नेता नारखी।

बीडीसी सदस्यों का फैसला होगा हमें स्वीकार होगा। उम्मीद है कि बीडीसी सदस्य हमारा साथ देंगे। सत्ता की हनक एवं दबाव में सदस्य विपक्ष में गए हैं।
डॉ. दिलीप यादव एमएलसी सपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें