फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने आम रास्ते से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसबी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। आम रास्ते व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से कब्जे को हटवाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में थाना पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन


गांव धारापुर निवासी शिव सिंह ने एसडीएम कुरावली महेश चंद्र गुप्त को शिकायती पत्र देकर कहा था कि गांव निवासी भू माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा किए हैं। जिस पर रोजाना कूड़ा करकट डाला जा रहा है। आम रास्ता बंद हो गया है। एसडीएम ने कानूनगो को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गुरुवार को जब कानूनगो रामप्रसाद, राजस्व टीम और पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे। सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत सही पाए जाने पर साथ लाई दो जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को कड़ी हिदायत दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें