फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में खलासी की मौत

विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। ढाबे पर खाना खाने के बाद किसी वाहन की चपेट में आने पर कैंटर के क्लीनर की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के राजा का ताल से कुछ दूरी पर गुरुवार की सुबह एक आयशर कैंटर माल लेकर कानपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


कैंटर का चालक और क्लीनर किसी ढाबे पर खाना खाने के बाद जा रहे थे। तभी क्लीनर आबिद निवासी शाहजहां मार्ग, थाना दिल्ली गेट अलीगढ़ को पीछे से आए किसी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे आबिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, राजा का ताल चौकी इंचार्ज का कहना है कि कैंटर पलट गया था। इसमें कैंटर का चालक एवं क्लीनर थे। क्लीनर की मौत हो गई है। वहीं चालक फरार हो गया। कैंटर को खिंचवाकर चौकी के पास खड़ा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें