फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल प्ले स्टोर बना जीएसटी गुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक जुलाई से जीएसटी लागू हो गया है। हर कारोबारी और उपभोक्ता का इससे वास्ता है तो सभी के मन में इसको लेकर सवाल हैं। हर जगह लोग सवालों का समाधान ढूंढने में लगे हैं। इसके चलते गूगल प्ले स्टोर पर भी जीएसटी के एप जमकर ट्रेड कर रहे हैं और इनकी डाउनलोडिंग भी खूब हो रही है।
विज्ञापन

गूगल प्ले स्टोर की सर्च बार में जीएसटी डालते ही दो दर्जन से अधिक एप्लीकेशन की विंडो खुल जाती है। इसमें स्टार रेटिंग के हिसाब से एप्लीकेशन नजर आई हैं और लोग अपनी जरूरत के मुताबिक एप को डाउनलोड कर लेते हैं। कैलकुलेटर से लेकर नियम-कानून और सजा के भी एप्लीकेशन गूगल स्टोर पर उपलब्ध हैं। इसमें जीएसटी को आसान तरीके से पेश किया गया है।
विज्ञापन


एक लाख से ऊपर पहुंची डाउनलोडिंग
इनमें से अधिकतर एप्लीकेशन की डाउनलोडिंग दस हजार से अधिक है, जबकि कुछ एप्लीकेशन एक लाख से भी अधिक बार डाउनलोड की जा चुकी हैं।

कुछ प्रमुख एप और डाउनलोडिंग
जीएसटी बिल इंडिया एक लाख से अधिक
जीएसटी कनेक्ट एक लाख से अधिक
सीबीईसी जीएसटी 50 हजार से अधिक
जीएसटी इंडिया एक लाख से अधिक
जीएसटी इनरोलमेंट एक लाख से अधिक
जीएसटी हेल्पलाइन 50 हजार से अधिक
टैली फॉर जीएसटी एक लाख से अधिक
क्लियर टैक्स जीएसटी एक लाख से अधिक
जीएसटी रेट कैलकुलेटर एक लाख से अधिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें