मथुरा। जीएसटी की वेबसाइट बुधवार को सुबह से ही हैंग रही। इससे माइग्रेशन के लिये कारोबारी परेशान रहे। चिंता इस बात को लेकर है कि माइग्रेशन के लिये अब दो दिन ही शेष बचे हैं।
एक जुलाई से देश भर में गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (जीएसटी) लागू होने जा रहा है। इसके लिये सभी पंजीकृत व्यापारियों के माइग्रेशन का काम किया जाना है। इसमें कारोबारियों का प्रोफाइल जीएसटी की साइट पर अपलोड किया जाना है। इसके लिये 15 जून अंतिम तिथि तय की गई है।
बुधवार को सुबह से ही साइट हैंग हो गई। कई बार साइट पर काम तो शुरू हुआ लेकिन गति इतनी धीमी थी कि कारोबारियों का डाटा अपलोड ही नहीं हो पा रहा था। अधिवक्ता अभिलाष योगेश सक्सेना ने बताया वेबसाइट लगातार हैंग रही।
जीएसटी प्रभारी एवं डिप्टी कमिश्नर शशिधर शाही ने बताया वेबसाइट के हैंग होेने की शिकायत लगातार आ रही है अफसरों को जानकारी दे गई दी है। उधर, मथुरा में अब तक 92 प्रतिशत कारोबारियों का माइग्रेशन हो चुका है।