फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेले में 110 युवाओं को मिला रोजगार

Wed, 04 Dec 2024 10:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में 110 युवाओं को मिला रोजगार
विज्ञापन

- जिला सेवा योजन कार्यालय पर साक्षात्कार के बाद किया गया चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला सेवायोजन कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर मैनपुरी में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी के संयुक्त तत्वावधान में हीरोमोटोकॉर्प कंपनी नीमराना अलवर और टीवीएस गुरुग्राम के सहयोग से किया। रोजगार मेले में 110 बेरोजगारों को रोजगार दिया गया।
विज्ञापन


जिला सेवा योजन कार्यालय पर आयोजित रोजगार मेले में जनपद मैनपुरी के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से 192 युवा शामिल हुए। साक्षात्कार के बाद 65 का चयन हीरोमोटोकॉर्प में और टीवीएस गुरुग्राम में 45 का चयन हुआ। इस अवसर पर जिला रोजगार सहायता अधिकारी विकास मिश्रा ने कंपनी की एचआर ज्योत्सना पांडेय का स्वागत किया। रोजगार मेले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी के प्लेसमेंट प्रभारी पवन मलिक, जिला सेवायोजन कार्यालय से हृदेश सक्सेना, बृजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, साहिल, अनार सिंह का सराहनीय योगदान रहा। चयन पाकर अभ्यर्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता देखी गई। चयनितों को छह दिसंबर को कार्यभार ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें