फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फंदे से लटका मिला 11 साल की बालिका का शव, पिता ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sun, 24 Apr 2022 09:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

घटना के समय बालिका के माता-पिता दवा लेने मथुरा गए थे। बालिका के भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब एक बजे 11 वर्षीय बालिका का शव घर में छत पर लगे कुंडे पर फंदे से लटका मिला। घटना के समय बालिका ही घर में थी। छोटे-भाई बहन बाहर खेल रहे थे। माता-पिता दवा लेने मथुरा गए थे। सूचना के बाद घर पहुंचे पिता ने बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ग्रामीण (पश्चिमी) ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घटना की सच्चाई का पता चलने की बात कही है। 

विज्ञापन


किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की सुबह पत्नी के साथ दवा लेने मथुरा गए थे। घर पर 11 वर्षीय बेटी चार छोटे भाई-बहनों के साथ थी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उनकी बड़ी बेटी का शव घर में फंदे से लटका हुआ है। तब वह घर आए। सूचना पपर थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। 

पिता ने बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कक्षा छह में पढ़ने वाली उनकी बेटी खुद फंदे से लटक नहीं सकती है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल था। सूचना पर थाने पहुंचे एसपी ग्रामीण (पश्चिमी) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें