फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: रोटावेटर की चपेट में आया 11 वर्षीय मासूम, सिर हुआ धड़ से अलग

Mon, 27 Mar 2023 02:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 जुताई कर रहे ट्रैक्टर पर चढ़ने के दौरान बालक का पैर फिसल गया और वह रोटावेटर के नीचे आ गया। ट्रैक्टर में जब तक ब्रेक लगते, बच्चे का सिर कट गया।
 
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर के गांव बड़ाहार में रविवार दोपहर एक 11 वर्षीय बालक की रोटावेटर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। उसका सिर व धड़ अलग हो गया। 

जुताई के समय हुआ हादसा 

गांव बड़ाहार निवासी शैलेश कुमार का पुत्र आयुष शाक्य (11) रविवार की दोपहर नहाने के बाद खेत की ओर निकल गया था। गांव निवासी प्रताप सिंह के खेत पर जुताई हो रही थी। आयुष जुताई कर रहे ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे की खबर जब आयुष के परिजन को मिली तो रोते बिलखते खेत पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'जवान मौत है, कुछ कम पैसे ले लो भाई': लाशों का भी होता है सौदा, यहां की हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

सुधबुध खो बैठा पिता 

मौत की खबर जैसे ही मां मंजू देवी को हुई तो उनकी चीख निकल गई। परिजन के साथ भागते हुए खेत पहुंची तो बेटे का शव देख आंखों से आंसू बह निकले। बच्चे के शव को सीने से लगाकर मां रोए जा रही थी। वहीं पिता शैलेश मानो सुध बुध खो बैठे। ग्रामीणों ने उन्हें संभाला। बड़ाहार में हुए दर्दनाक हादसे के बाद वहां मौजूद हर किसी शख्स की आंखें नम थीं। आयुष के अलावा उसके बड़ी बहन रूचि व छोटा भाई आशीष आठ वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें